RRB NTPC Exam Date 2025: भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित NTPC (Non-Technical Popular Categories) परीक्षा सरकारी नौकरी चाहने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह परीक्षा विभिन्न पदों जैसे कि क्लर्क, गुड्स गार्ड, स्टेशन मास्टर, आदि के लिए आयोजित की जाती है और पिछले साल 2024 में भी इसके लिए फॉर्म भरे गए थे।
RRB NTPC Exam Date 2025
2025 में, इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक होने की उम्मीद है, जिससे Competition भी बढ़ जाएगा। यह परीक्षा सरकारी नौकरी की ओर पहला कदम है, इसलिए इसकी तैयारी में पूरी मेहनत और ध्यान देना आवश्यक है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए अपना आवेदन कर चुके है तो आपको ये जान लेना बेहद जरुरी है की इसका एग्जाम (RRB NTPC Exam Date 2025) कब होने वाला है ?
इन्हे भी पढ़े : India Post Office Vacancy 2025: 10वी पास युवाओ के लिए भारतीय डाक विभाग में नौकरी का मौका, यहाँ देखे कैसे करे आवेदन
संभावित परीक्षा की संभावित तिथि
2025 की संभावित परीक्षा तिथि (RRB NTPC Exam Date 2025) के लिए पिछले वर्षों के रुझान के आधार पर, यह परीक्षा जून या जुलाई के आसपास आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा तिथि की घोषणा करने के लिए RRB की क्षेत्रीय बोर्डों द्वारा तैयारियां पहले से ही चल रही है और जल्द ही इसके डेट्स की अनाउंसमेंट भी हो जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की जानकारी
2025 अधिसूचना की संभावित जारी तिथि जनवरी या फरवरी 2025 के आसपास हो सकती है। उम्मीदवारों को RRB की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर नियमित रूप से अपडेट चेक करना चाहिए और फर्जी सूचनाओं और अफवाहों से बचने के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करना चाहिए।
RRB की इस भर्ती में कई पदों पर भर्ती निकली है इसलिए आइये आपको बता देते है की कौन से पद के लिए कितनी भर्ती निकली है। अगर आप रेलवे के इस भर्ती में बैठ रहे है तो इस बात की जानकरी होना बहुत जरुरी है। ग्रेजुएट लेवल पर मालगाड़ी प्रबंधक के 3144 रिक्त पद, स्टेशन मास्टर के 994 पद सहित इन पदों पर पूरी भर्ती निकली है इसकी जानकारी नीचे दी गयी है।
इन्हे भी पढ़े : AIIMS CRE Recruitment 2025: एम्स में कई पदों पर निकाली 4591 भर्ती ! 12th पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का बढ़िया मौका ! फॉर्म भरना शुरू
पद का नाम | कुल पद |
मालगाड़ी प्रबंधक | 3144 |
स्टेशन मास्टर | 994 |
मुख्य वाणिज्यिक टिकट सह पर्यवेक्षक | 1739 |
वरिष्ठ क्लर्क सह टाइपिस्ट | 732 |
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट सह टाइपिस्ट | 1507 |
Total | 8116 |
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए पात्रता मानदंड में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा पास या स्नातक है, और आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है (आरक्षित वर्ग के लिए छूट उपलब्ध है)। 2025 में पात्रता मानदंड में बड़े बदलाव की संभावना कम है, लेकिन अधिसूचना जारी होने पर इसे सत्यापित करना महत्वपूर्ण है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड
RRB NTPC की इस भर्ती के लिए एडमिट कार्ड कब आएगा इसके बारे में भी बहुत लोग सर्च कर रहे है। तो आपको दे की पसहले तो परीक्षा की तारिख आएगी फिर इसके बाद कही जाकर ये अनुमान लगाया जा सकता है की RRB NTPC Admit Card कबतक आएगा। वैसे आपको बता दे की RRB NTPC Exam के एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले आने की पूरी संभावना है।
इसके अलावा किसी भी परीक्षा ले लिए Exam City भी बहुत मायने रखती है क्योकि आपकी परीक्षा किस सहर में होना है ये भी आपको पहले मालूम नहीं होता है। RRB NTPC Exam City की जानकारी आपको Exam Date से 10 दिन पहले तक मिलने की पूरी संभावना है।
इन्हे भी पढ़े : CTET Certificate Download: CTET सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करे ? यहाँ देखे डाउनलोड करने का फुल प्रोसेस
परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम
RRB NTPC परीक्षा का स्वरूप CBT 1 (प्रारंभिक परीक्षा), CBT 2 (मुख्य परीक्षा), और कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट पर आधारित है। पाठ्यक्रम में गणित, सामान्य जागरूकता, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क शामिल हैं। पाठ्यक्रम में कोई बदलाव हो सकता है, जिसे अधिसूचना में देखा जा सकता है।
तैयारी के सुझाव
तैयारी के लिए एक अच्छी अध्ययन योजना बनाएं और कठिन विषयों पर अधिक ध्यान दें। RRB NTPC के लिए प्रसिद्ध पुस्तकें और ऑनलाइन मॉक टेस्ट का उपयोग करें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करने से परीक्षा की तैयारी को मजबूती मिलेगी।
पिछले वर्षों के रुझान
2023 और 2024 में परीक्षा में उच्च प्रतिस्पर्धा देखी गई और कट-ऑफ स्कोर अधिक था, जिससे तैयारी में गहराई की आवश्यकता है। सफल उम्मीदवारों की technique और परीक्षा की कठिनाई स्तर को समझकर 2025 की तैयारी की जा सकती है।
समय पर अपडेट रहना
सरकारी घोषणा का महत्व समझते हुए परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और अन्य जानकारी के लिए नियमित अपडेट प्राप्त करें। अफवाहों से बचने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिसूचनाओं पर भरोसा करें।
निष्कर्ष
RRB NTPC 2025 परीक्षा के लिए तैयारी में निरंतरता और धैर्य महत्वपूर्ण हैं। समय पर तैयारी शुरू करें और विश्वसनीय स्रोतों से अपडेट रहें। यह परीक्षा आपके सरकारी नौकरी के सपने को साकार करने का एक सुनहरा अवसर है।
Telegram |
Pingback: SSC GD Admit Card Download 2025 | SSC GD एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक यहाँ से देखे