Mahila Samman Yojana Registration Process

Mahila Samman Yojana Registration Process : राजधानी दिल्ली में महिला सम्मान योजना में इस तरह से होगा रजिस्ट्रेशन ! ये कार्ड जरूर बनवा ले इसके बिना नहीं आएगा पैसा

Mahila Samman Yojana Registration Process: देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार जोरो पर चल रहा है। दिल्ली में अभी AAP की सरकार है और अभी महिलाओ के लिए सरकार द्वारा महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। और अब उस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन भी सोमवार से शुरू हो गए है। योजना में रजिस्ट्रेशन कैसे होगा इसके बारे में आपको इस आर्टिकल में जानकारी मिलने वाली है।

क्या है महिला सम्मान योजना

महिला सम्मान योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा किया गया है। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाली सभी महिलाओ को हर महीने 2100 रूपये आर्थिक मदद देने का एलान किया है। इस योजना की घोषणा के साथ ही इसमें रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी शुरू कर दिया गया है। इस योजना के लिए आवेदन कैसे करे और कैसे आपको इसकी क़िस्त मिल सकती है ? इन सभी की जानकारी यहाँ मिलने वाली है। बस आपको करना क्या है आर्टिकल को लास्ट तक जरूर पढ़ना है।

Mahila Samman Yojana Registration Process

AAP सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल ने विधानसभ चुनाव के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है। तत्कालीन CM आतिशी और पूर्व CM अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में जगह जगह सभा और रैलिया कर रहे है। और उन जनसभाओं में दिल्ली की जनता के लिए एक से बढ़कर एक कई योजनाओ की घोषणा कर रहे है।

WhatsApp Channel
Telegram Group

इन्हे भी पढ़े : Free Ration Update 2024: 14 हजार से ज्यादा राशन कार्ड हुए निरस्त ! नहीं मिलेगा फ्री राशन का लाभ, कही आपका भी नाम तो नहीं हुआ गायब ?

अभी इसी हफ्ते की बात करे तो दिल्ली सरकार द्वारा महिला सम्मान योजना के अलावा , दिल्ली के बुजुर्गो के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की है जिसमे की 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गो को किसी भी हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा होगी। इसके अलावा केजरीवाल ने बाबा सहेब अम्बेडकर स्कॉलर्शिप योजना की भी घोषणा की है।

कुल मिलाकर दिल्ली में AAP की सरकार ने वोटर को लुभाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। दिल्ली में महिला सम्मान योजना के लिए केजरीवाल और आतिशी ने कार्यकर्ताओ के साथ मिलकर घर घर जाकर लोगो का रजिस्ट्रेशन किया और महिलाओ को आस्वस्त किया की उनको योजना का लाभ मिलेगा।

इस तरह होगा रजिस्ट्रेशन

दिल्ली महिला सम्मान योजना में आप दो तरह से रजिस्ट्रेशन कर सकते है। पहला तरीका तो ये है की अभी विधानसभा चुनाव के दौरान AAP के कार्यकर्ता घर घर जाकर इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवा रहे है। आप घर बैठे इस योजना का फॉर्म भरके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हो।

या तो अगर आप चुनाव के दौरान अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हो तो अपने एरिया के MLA के ऑफिस जा कर इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते है या फिर इसके लिए कैंप भी लगाए जायेंगे वहा पर आपका रजिस्ट्रेशन आराम से हो जायेगा।

यहाँ कार्ड है बहुत जरुरी

दिल्ली में महिला सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए एक कार्ड बाउट जरुरी है इसके बिना आपको पैसा नहीं मिलेगा। अगर आप महिला सम्मान योजना के तहत 2100 रुपये की क़िस्त का लाभ लेना चाहते है तो इसके बारे में आपको जरूर जान लेना चाहिए की आखिर ये कार्ड कैसे बनवा सकते है।

इन्हे भी पढ़े : Bihar Sarkari Yojana List 2024: बिहार में चल रही ये कल्याणकारी योजनाए ! कही अपने भी तो नहीं मिस कर दिया इन योजनाओ का लाभ

आपको बता दे यह कार्ड एक तरह का स्लिप ही होगा जो की योजना के लिए रजिस्ट्रेशन के बाद आपको दिया जायेगा। आपको बता दे इस स्लिप को आपको संभल के रखना है तभी आपको 2100 की क़िस्त का लाभ मिल पायेगा।

DBT के बिना अटक सकता है पैसा

महिला सामन योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद एक और बात दिल्ली की महिला लाभार्थियों ध्यान रखना होगा। अगर आपके बैंक खाता DBT यानि Direct Benefit Transfer से लिंक होगा तभी आपके खाते में पैसा आएगा। इसलिए योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद अपने बैंक में ये जरूर चेक करा ले की DBT की सुविधा आपके बैंक में है या नहीं।

1 thought on “Mahila Samman Yojana Registration Process : राजधानी दिल्ली में महिला सम्मान योजना में इस तरह से होगा रजिस्ट्रेशन ! ये कार्ड जरूर बनवा ले इसके बिना नहीं आएगा पैसा”

  1. Pingback: PM Awas Yojana Online Registration 2025

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *